×
Home Jyotish Consultation Rate Us On Google Play Share Our App
Jai Bhole

Ganesh Chaturthi date 2024 Pujan Vidhi | Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, गणेश चतुर्थी के दिन कैसे करे श्री गणेश का पूजन, गणेश चतुर्थी पूजन से परिवार में आएगी सम्पन्नता

Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi
Total Mala Count (माला गिनती) : 0



गणेश चतुर्थी कब है (Ganesh Chaturthi 2024 date)

साल २०२४ में गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2024) शनिवार, 7 सितंबर 2024 के दिन है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार मध्याह्न काल गणेश पूजा के उचित समय माना गया है। इस दौरान श्री गणेश की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों का निवारण होता है।

गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त, Ganesh Chaturthi 2024 Muhurat

भाद्रपद शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि तिथि 06 सितंबर, 2024 को दोपहर 3:01 मिनट पर लग जाएगी वहीं चतुर्थी तिथि अगले दिन 07 सितंबर, 2024 शनिवार को शाम 5:37 मिनट पर समाप्त होगी।

गणेश चतुर्थी विशेष मुहूर्त

7 सितंबर, 2024 शनिवार को सुबह 11.03 मिनट से दोपहर 1.34 मिनट तक

गणेश चतुर्थी के दिन कैसे करे श्री गणेश का पूजन (Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi)

श्री गणेश जी को प्रथम पूज्य कहा जाता है। श्री गणेश चतुर्थी का पर्व भारत देश मे ही नही अपितु विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। श्री गणेश जी की कृपा मात्र से आपकी हर मनोकामना पूर्ण होती है आप हर क्षेत्र में तरक्की की ओर अग्रसर होते है । यह पर्व पूरे 10 दिनों तक मनाया जाता है । श्री गणेश जी की 10 दिनों तक विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है।

  1. आप चाहे तो बाजार से खरीदकर या स्वयं घर पर ही श्री गणेश जी की प्रतिमा बनाकर स्थापित कर सकते है। अगर आपके घर मे पूर्वजों के समय से ही प्रतिमा विराजित है तो भी उत्तम है।
  2. श्री गणेश जी महाराज , विघ्नहर्ता की स्थापना से पहले स्नान करने के बाद नए या साफ धुले हुए वस्त्र पहन लेवे।
  3. इसके पश्चात आप अपने मस्तक पर तिलक लगाएं और पूर्व दिशा की ओर मुख कर आसन पर बैठ जाये। आसन पीला या लाल होना चाहिए।
  4. श्री गणेश जी महाराज जी की प्रतिमा को किसी लकड़ी के पाटे या गेहूँ, मूंग, ज्वार के उपर लाल वस्त्र बिछाकर स्थापित करे।
  5. गणपति की प्रतिमा के दाएं - बाएं , रिद्धि - सिद्धि के प्रतीक के स्वरूप एक - एक सुपारी रखे।

सम्पूर्ण पूजन विधि ( Ganesh Chaturthi Pujan Vidhi)

सर्वप्रथम दाहिने तरफ घी का दीपक जलाएं। इसके पश्चात पूजा का संकल्प लेवे। फिर श्री गणेश जी का ध्यान करने के बाद उनका आह्वान करे। इसके बाद श्री गणेश जी को स्नान कराएं. सबसे पहले जल से, फिर पंचामृत से ओर पुनः शुद्ध जल से स्नान कराएं। अब श्री गणेश जी को जनेऊ अर्पण करें। उसके बाद श्री गणेश जी को रुई से इत्र लगाए। फिर गणपति की प्रतिमा पर सिंदूर , चंदन , अक्षत , गुलाल चढाये। इसके पश्चात श्री गणेश जी को सबूत धनियां, साबुत मूंग, हल्दी की गांठे अर्पण करें। उसके पश्चात गुलाब एवँ पीले पुष्पों की माला अर्पित करे। ( पीले पुष्प जरूर चढाये) । भगवान श्री गणेश जी को कनेर के पुष्प अतिप्रिय है तो कनेर के पुष्प जरूर अर्पण करें। उसके पश्चात श्री गणेश जी महाराज, रिद्धि - सिद्धि के स्वामी के श्रीफल भेंट करे. श्री फल पर दक्षिणा जरूर अर्पण करें। फिर नैवेध चढ़ावे, नैवेध में मोदक, गुड़ , मिठाई एवँ पीले फल चढाये। (केला श्री गणेश जी को प्रिय है।) घी में डूबी हुई पांच बतिया बनाकर एवँ कपूर जलाकर भगवान की आरती करे । उसके पश्चात दोनों हाथों में पुष्प लेकर भगवान श्री गणेश जी के चरणों मे पुष्पांजलि अर्पित करे। इसके पश्चात भगवान श्री गणेश जी से किसी भी भूल- चुक के लिए माफी मांगे । पूजा के अंत मे साष्टांग प्रणाम करें।

बच्चे / विधार्थी करे गणेश चतुर्थी पूजन:-

  1. पूजा के समय पीले वस्त्र पहने।
  2. पूजा के पश्चात गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करे।
  3. श्री गणेश जी के रोली का तिलक लगाने के पश्चात स्वयं रोली का तिलक लगाएं नित्य 10 दिन तक।
  4. श्री गणेश जी के नित्य गुड़ चढ़ाकर स्वयं गुड़ का प्रसाद ले।
  5. श्री गणेश जी के दूर्वा जरूर अर्पित करे।

वयस्क (पुरुष) करे गणेश चतुर्थी पूजन:-

  1. श्री गणेश चालीसा का पाठ करे।
  2. विघ्ननाशक गणपति स्त्रोत् का पाठ करे।
  3. ॐ गं गणपतये नमः का 10 दिन तक रोज पाँच मा-ला करे।

महिलाएं करे गणेश चतुर्थी पूजन:-

  1. श्री गणेश नामाष्टक स्त्रोत का पाठ करे।
  2. संतान प्राप्ति के लिए संतान प्राप्ति गणपति स्त्रोत का पाठ नित्य 10 दिन तक करे।
  3. श्री गणेश जी को कनेर के पुष्प अर्पण करें।
  4. शमी के पते अर्पण करे।

गणेश चतुर्थी पूजन से परिवार में आएगी सम्पन्नता:-

श्री गणेश चतुर्थी के दिन भगवान श्री गणेश जी की पूजा के बाद उन्हें गुड़ पर घी डालकर उन्हें अर्पित करे एवँ यह गुड़ गाय माता को खिला दे इससे आपके परिवार में नई खुशियों का संचार होगा एवँ सम्पूर्ण रूप से परिवार संपन्न एवँ स्वस्थ रहेगा।

गणेश चतुर्थी पर क्या नहीं करना चाहिए

गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा नही देखना चाहिए। चन्द्रमा देखने से लगता है चंद्रदोष। जानिए चंद्र दोष निवारण के उपाए।

Total Mala Count (माला गिनती) : 0
🗨️
Chatbot
Hello! How can I help you today?
📘 Must Read
Articles for you
श्राद्ध पक्ष 2026, श्राद्ध क्या है ? श्राद्ध मंत्र एवं कैसे करे श्राद्ध कर्म
👁️ 9,020

shraddha paksha

·
pitra paksha + puja vidhi +

श्राद्ध में करे पित्रों को प्रसन्न, श्राद्ध पक्ष 2026 start date, श्राद्ध में तर्पण श्राद्ध नहीं कर पाए तो क्या करे

Siddha Kunjika Stotram benefits | kunjika stotram meaning in hindi
👁️ 6,198

advantages and meaning of siddha kunjika stotram

·

सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का अर्थ एवं कुंजिका स्तोत्र के लाभ, यह रुद्रयामल के अंतर्गत गौरी तंत्र में भगवान शिव और माता पार्वती के संवाद के द्वारा उत्पन्न हुआ है..

Nag Stotra ke 5 labh | काल सर्प दोष एवं पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
👁️ 9,526

nag stotra ke labh

·

पढ़िए नाग स्तोत्र पढ़ने के 5 लाभ मिलगा काल सर्पदोष और पितृदोष से छुटकारा,होने लगेगी धन की प्राप्ति

how to worship maa Brahmacharini on navratri day 2 puja vidhi and beej mantra
👁️ 7,563

how to worship maa Brahmacharini on navratri day 2 puja vidhi and beej mantra

·

माँ ब्रह्मचारिणी पूजन,बीज मंत्र,पाठ,कवच एवं भोग: माँ दुर्गा की नवशक्तियों का दूसरा स्वरूप ब्रह्मचारिणी का है। यहाँ ब्रह्म शब्द का अर्थ तपस्या है..

Tulsi Vivah - तुलसी विवाह शुभ मुहूर्त एवँ महत्व व कथा
👁️ 7,267

tulsi vivah

·

Tulsi Vivah: हिंदू धर्म में तुलसी विवाह का बेहद महत्व बताया गया है। कहा जाता है यह वही दिन है जिस दिन भगवान विष्णु और सभी देवता....

how to worship maa katyayini on navratri day 6 puja vidhi and beej mantra
👁️ 8,718

how to worship maa katyayini on navratri day 6 puja vidhi and beej mantra

·

माँ दुर्गा के छठे रूप का नाम कात्यायनी है इनके नाम से जुड़ी कथा है कि एक समय कत नाम के प्रसिद्ध ऋषि थे उनके पुत्र...

Know whether divine power is helping you or not
👁️ 7,348

Know whether divine power is helping you or not

·

दुनिया मे बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें उनके जीवन ने दैवीय शक्ति की सहायता मिलती है। जानने के लिए पढ़िए क्या आपको भी मिलती है

maharshi shringi rishi story
👁️ 8,042

maharshi shringi rishi story

·

महर्षि श्रंग ऋषि परम पिता ब्रहमा के मानस पुत्र महर्षि कश्यप थे उनके पुत्र महर्षि विभाण्डक थे वे उच्च कोटि के सिद्ध सन्त थे।

ramayan chaupai
👁️ 7,092

ramayan chaupai

·

रामायण की 10 चौपाई जो बदल सकती है आपका जीवन और हो सकता है आपकी सभी समस्याओं का निवारण

गोवर्धन पूजा एवँ महत्व | Govardhan Puja
👁️ 8,965

govardhan puja

·

गोवर्धन पूजा एवँ महत्व: गोवेर्धन पर एक छोटा विचार गो+वर्धन = गोवर्धन हम अपने जीवन से, गौ को नहीं हटा सकते। हमारी ऐसी परंपराएं है जो ऐसा होने..

Benefits of Shri Lakshmi Chalisa
👁️ 9,513

Benefits of Shri Lakshmi Chalisa

·

श्री लक्ष्मी चालीसा के लाभ: माँ लक्ष्मी सिर्फ शक्ति ही नही, बल्कि महाशक्ति है। जिनके आदि अन्त का रहस्य अनन्त है, ऐसी माँ लक्ष्मी का बहुत मामूली..

शीघ्र धन प्राप्ति के 6 उपाय घर में रुकने लगेगा पैसा
👁️ 7,244

dhan prapti ke upay

·

यदि आप बहुत मेहनत करते है और धन लाभ नहीं हो रहा तो करे ये 6 उपाए माता लक्ष्य और भगवन शिव के आशीर्वाद से आपको भी होगा धन लाभ

Sharad Purnima - शरद पूर्णिमा की मान्यता,पूजन विधि
👁️ 7,172

sharad purnima

·

शरद पूर्णिमा:शरद ऋतु में आने वाली पूर्णिमा का काफी महत्व माना गया है। मान्यता के अनुसार माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा संपूर्ण...

सरकारी नोकरी के अचूक उपाय | नोकरी में प्रमोशन के उपाय
👁️ 6,008

astrological remedies for getting job

·

जानिए कैसे ज्योतिषीय उपाय और टोटके से सरकारी नौकरी पाने में सफलता मिल सकती है। हमारे विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए सरल और अचूक उपायों का अनुसरण कर कुंडली के ग्रहों की स्थिति मजबूत करें, सूर्य और शनि देव को प्रसन्न करें, और मनचाही सरकारी नोकरी में प्रमोशन पाएँ। सरकारी नौकरी के लिए विशेष मंत्र और टोटकों के साथ करें अपने करियर में उन्नति।

diwali puja samagri and vidhi in hindi
👁️ 8,413

diwali puja samagri and vidhi in hindi

·

दीपावली पूजन मुहूर्त एवँ महत्व: माँ को वस्त्र में लाल या पीले रंग का रेशमी वस्त्र प्रिय है लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में ही करना चाहिए और यह समय संध्या...

raja rao bhau singh ji
👁️ 8,767

raja rao bhau singh ji

·

श्री राव भाव सिंह मंदिर: बूंदी जिले की चारों तहसील मुख्यालयों पर पूजे जाने वाले राव भाव सिंह जी महाराज अत्यंत न्याय प्रिय , दयालु व भक्त प्रकृति के शासक थे..

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section