Beej Mantras Of All Planets | समस्त ग्रहों के बीज मंत्र
सभी ग्रहों के बीज मंत्र एवं गृह शांति के उपाय,बीज मंत्र द्वारा ग्रह शांति, ज्यादा जानकारी के लिए पढ़े...
Total Mala Count (माला गिनती) : 0
समस्त ग्रहों के बीज मंत्र ( Beej Mantra) एवँ प्रसन्न करने के उपाय
1. सूर्य देव बीज मंत्र (surya beej mantra):-
सूर्य देव ग्रहो में राजा है। सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए राजा, पिता व सरकारी पदाधिकारी का सम्मान करें । उदित सूर्य के समय संभोग न करे। सूर्य देव को अर्ध्य चढाये। सूर्य से संबंधित कोई वस्तु मुफ्त में न ले। रविवार के दिन दरिया की बहती जलधारा में गुड़ व तांबा प्रवाहित करे। आदित्यह्रदय स्त्रोत का पाठ करे।
सूर्य देव का बीज मंत्र है ॐ घृणि सूर्याय नमः , सूर्य देव के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 7000 जाप 65 दिन में करने पड़ेंगे।
2. चंद्र देव बीज मंत्र (chandra beej mantra):-
भोलेनाथ को नित्य दूध चढाये । रात को दूध का सेवन न करे । चांदी हमेशा अपने पास रखे । सोमवार के दिन बहती जलधारा में मिश्री व चावल को सफेद कपड़ो में बांधकर प्रवाहित करें। सोमवार के दिन दाहिने हाथ से चावल एवँ चाँदी का दान करे। शिव स्तुति का नित्य पाठ करे।
चंद्र देव का बीज मंत्र है ॐ सौं सोमाय नमः , चंद्र देव के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 11000 जाप 102 दिन में करने पड़ेंगे।
3. मंगल ग्रह बीज मंत्र (mangal beej mantra):-
बुआ अथवा बहन को लाल कपड़ा दान दे। हनुमान चालीसा का नित्य पाठ करे। मूंगा, खांड, मसूर व सौंफ का दान करे। नीम का पेड़ लगाये। रोटी पकाने से पहले गर्म तवे पर पानी की छीटे दे।
मंगल ग्रह का बीज मंत्र है ॐ अं अंगारकाय नमः , मंगल ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 10000 जाप 93 दिन में करने पड़ेंगे।
4. बुध ग्रह बीज मंत्र (budh beej mantra):-
बुधवार के दिन भीगी मूंग का दान करे । गणेश चालीसा का नित्य पाठ करे । गणेश जी को दूर्वा चढाये। गणेश जी को सिंदूर का टीका लगाए । तांबे का सिक्का गले मे धारण करे। सुहागिन स्त्रियों को भोजन कराएं एवँ चूड़ी दान में दे। चौड़े हरे पते वाले पौधे अपने घर की छत के उपर लगाये।
बुध ग्रह का बीज मंत्र है ॐ बुं बुधाय नमः , बुध ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 9000 जाप 84 दिन में करने पड़ेंगे।
5. गुरु ग्रह बीज मंत्र ( बृहस्पति ग्रह बीज मंत्र) guru beej mantra:-
विष्णु चालीसा का पाठ करे। माथे पर नित्य हल्दी अथवा कैसर का तिलक लगाएं। पीपल का वृक्ष लगाए । पीले रंग की वस्तु का दान करे। दरिया में गंधक प्रवाहित करें। पंचमुखी रुद्राक्ष धारण करे पीले धागे में। ( रुद्राक्ष नियम का पालन करते हुए )
बृहस्पति ग्रह का बीज मंत्र है ॐ ब्रं ब्रहस्पतये नमः ,बृहस्पति ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 19000 जाप 176 दिन में करने पड़ेंगे।
6. शुक्र ग्रह बीज मंत्र (shukra beej mantra):-
शुक्रवार के दिन भोलेनाथ को दूध चढाये । लक्ष्मी चालीसा का पाठ करे। दही का दान करे। स्त्री का सम्मान करें। पत्नी को इत्र भेट करे। साफ सुथरे रहे। अपने बिस्तर की चादर को सिलवट रहित रखे। 43 दिन तक गंदे नाले में नीले फूल डाले। प्रतिदिन इत्र लागये।
शुक्र ग्रह का बीज मंत्र है ॐ शुं शुक्राय नमः ,शुक्र ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 16000 जाप 144 दिन में करने पड़ेंगे।
7. शनि देव बीज मंत्र (shani beej mantra):-
शनि चालीसा का पाठ करे। लोहे का छल्ला धारण करे। मछलियों को आटे की गोलियां खाने को दे। भोलेनाथ की स्तुति करे। हनुमान जी के तेल का दीपक जलाएं। शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाएं एवँ तेल का दीपक जलाने के बाद 7 परिक्रमा लगाए। अपने भोजन का पहला कौर कौए को दे। सुनसान जगह के सतह पर सुरमा दबाए।
शनि देव का बीज मंत्र है ॐ शं शनैश्चराय नमः ,शनि ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 23000 जाप 213 दिन में करने पड़ेंगे।
8. राहु बीज मंत्र (rahu beej mantra):-
शिव चालीसा का पाठ करे। मूली दान में दे। जौ को दूध में धोकर दरिया में प्रवाहित करें। कच्चे कोयले को दरिया में प्रवाहित करें।
राहु का बीज मंत्र है ॐ रां राहवे नमः ,राहु ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 18000 जाप 167 दिन में करने पड़ेंगे।
9. केतु बीज मंत्र (ketu beej mantra):-
गणेश जी की स्तुति करे। अथर्वशीर्ष का पाठ करे। कंबल दान में दे। कुते को मीठी रोटी खिलाये। सफेद रेशम के धागे को कंगन की तरह हाथ मे बांधे।
केतु देव का बीज मंत्र है ॐ कें केतवे नमः ,केतु ग्रह के बीज मंत्र को सिद्ध करने के लिए इसके 17000 जाप 158 दिन में करने पड़ेंगे।
ग्रह(Planet)
बीज मंत्र (Beej Mantra )
सिद्ध संख्या
दिन (Days)
सूर्य देव
ॐ घृणि सूर्याय नमः
7000
65
चंद्र देव
ॐ सौं सोमाय नमः
11000
102
मंगल देव
ॐ अं अंगारकाय नमः
10000
93
बुध देव
ॐ बुं बुधाय नमः
9000
84
गुरु
ॐ ब्रं ब्रहस्पतये नमः
19000
176
शुक्र
ॐ शुं शुक्राय नमः
16000
144
शनि
ॐ शं शनैश्चराय नमः
23000
213
राहु
ॐ रां राहवे नमः
18000
167
केतु
ॐ कें केतवे नमः
17000
158
नोट:- बीज मंत्र हमेशा नियमानुसार करे। शनि , राहु, केतु के बीज मंत्र रात्रि में करे। 108 बार बीज मंत्र की माला करे। जिस ग्रह का बीज मंत्र करना है उसी दिन बीज मंत्र की शुरुवात करे।