×
Home Jyotish Consultation Rate Us On Google Play Share Our App
Jai Bhole

हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे | लाभ, चमत्कार और असर

जानिए हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होता है, 3, 7, 21 बार पाठ के चमत्कारी फायदे और मानसिक, शारीरिक, ग्रह दोषों पर असर।

Benefits of Shree Hanuman Chalisa
Total Mala Count (माला गिनती) : 0

श्री हनुमान चालीसा के लाभ/ फायदे (Benefits of Hanuman Chalisa in Hindi)

श्री हनुमान जी से बड़ा कोई भी भक्त इस संसार में नहीं है। हनुमान चालीसा का पाठ करना सभी के लिए अत्यधिक लाभ देने वाला होता है। इसका संबंध सिर्फ आपकी आस्था और धर्म से नहीं बल्कि आपकी शारीरिक और मानसिक समस्याओं को खत्म करने के लिए यह बेहद प्रभावशाली है। श्री हनुमान चालीसा का मूल पाठ यहां पढ़ें। हनुमान चालीसा के नियमित पाठ से आप हर प्रकार की शारीरिक समस्याओं, रोगों एवं बाधाओं से मुक्ति पा सकते हैं। इसके अनेक लाभ निम्नलिखित हैं:

(1) भूत-प्रेत संबंधित व्याधियां नहीं होतीं:

इस संसार में जितनी अच्छाई है, उससे कई ज्यादा बुराई और बुरी शक्तियां भी हैं। आप माने या न माने, इस संसार में भूत-प्रेत जैसी चीज़ें होती हैं। कई बार जब हम अकेले होते हैं या रात के समय किसी सुनसान रास्ते में हों तो हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें। इससे डर दूर होता है और बुरी शक्तियों, भूत-प्रेत आदि से सुरक्षा मिलती है। भारत में सलासर बालाजी मंदिर जैसे शक्तिशाली हनुमान मंदिरों में ऐसी परेशानियों से निजात पाने के लिए लोग दर्शन करने जाते हैं।

(2) शारीरिक और मानसिक शांति:

प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ने से मन में शांति आती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। इससे स्मरण शक्ति, बुद्धि और आत्मिक बल में वृद्धि होती है। हनुमान जी बल, बुद्धि और विद्या के दाता हैं और यह आशीर्वाद उन्हें माता सीता और भगवान श्रीराम से प्राप्त है।

(3) शनि की साढ़ेसाती से बचाव:

अगर आपकी कुंडली में शनि दोष है तो हनुमान चालीसा का पाठ एक शक्तिशाली उपाय है। यह शनि की साढ़ेसाती और ढैया के प्रभाव को कम करता है। आप शनि चालीसा का पाठ भी जोड़ सकते हैं।

(4) राहु के दुष्प्रभाव से राहत:

राहु की महादशा के समय जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ राहु के प्रभाव को कम करने और जीवन को स्थिर बनाने में सहायक है।

(5) मंगल दोष निवारण:

मंगल दोष से विवाह में देरी या समस्याएं होती हैं। प्रतिदिन हनुमान चालीसा पढ़ने से मंगल दोष कम होता है। खासकर मंगलवार के दिन लाल आसन पर बैठकर पाठ करें और हनुमान जी के मस्तक से सिंदूर लेकर श्रीराम और माता सीता के चरणों में लगाएं।

(6) धन की प्राप्ति:

माता सीता के आशीर्वाद से हनुमान जी को अष्ट सिद्धि और नव निधि प्राप्त हैं। हनुमान चालीसा में इसका उल्लेख है। इसलिए जो व्यक्ति नियमित हनुमान चालीसा का पाठ करता है, उसके जीवन में धन, स्वास्थ्य और बुद्धि का विकास होता है।

अगर आप रोज हनुमान चालीसा पढ़ते हैं तो आप स्वयं अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव महसूस करेंगे। श्री हनुमान जी कलियुग में सजीव रूप से उपस्थित हैं और अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।

यह भी पढ़ें: श्री हनुमान चालीसा का पूरा पाठ (Hanuman Chalisa in Hindi)

❓ अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे क्या हैं?

हनुमान चालीसा पढ़ने से भूत-प्रेत बाधा, मानसिक तनाव, और ग्रह दोषों से मुक्ति मिलती है। यह आत्मबल, शांति और समृद्धि भी प्रदान करता है।

3 बार हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे क्या हैं?

3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करने से भय, बाधा, और मानसिक चिंता दूर होती है। यह विधि भक्तों को आत्मिक बल देती है और ध्यान में सहायक होती है।

7 बार हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे?

7 बार हनुमान चालीसा पढ़ने से चमत्कारी रूप से नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है, और रोग, शनि-साढ़ेसाती, व राहु दोष से राहत मिलती है।

21 बार हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे?

21 बार पाठ करने से गंभीर बाधाओं और दीर्घकालिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यह विधि विशेष इच्छाओं की पूर्ति में सहायक मानी जाती है।

रोज हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होता है?

रोज हनुमान चालीसा पढ़ने से जीवन में सकारात्मकता आती है, मन और मस्तिष्क शांत रहता है, और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।

हनुमान चालीसा पढ़ने का सही समय क्या है?

हनुमान चालीसा सुबह स्नान के बाद या शाम को शांत मन से पढ़ना शुभ होता है। मंगलवार और शनिवार विशेष प्रभावशाली माने जाते हैं।

मंगलवार को हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे?

मंगलवार को पाठ करने से मंगल दोष, क्रोध, और विवाह संबंधी अड़चनें दूर होती हैं। यह दिन हनुमान जी को अत्यंत प्रिय है।

हनुमान चालीसा पढ़ने के नुकसान क्या हैं?

हनुमान चालीसा पढ़ने से कोई नुकसान नहीं होता जब तक आप नियम, श्रद्धा और पवित्रता से इसका पाठ करें। यह केवल लाभकारी ही होता है।

क्या हनुमान चालीसा पढ़ने से शनि दोष दूर होता है?

हाँ, हनुमान जी को शनि के निवारण के लिए प्रमुख देव माना गया है। हनुमान चालीसा का नियमित पाठ शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या को शांत करता है।

Total Mala Count (माला गिनती) : 0
🗨️
Chatbot
Hello! How can I help you today?
Must Read
Our Services
Articles For You