भोले नाथ से निराला – शिव जी भजन लिरिक्स हिंदी में पढ़ें। Shiv bhajan lyrics, भोले बाबा के भजन लिखित में, भक्ति भाव के साथ।
Total Mala Count (माला गिनती) : 0
शिव भजन - भोले नाथ से निराला
भोले नाथ से निराला ,
गौरी नाथ से निराला
कोई और नहीं ।।
ऐसी बिगड़ी बनाने वाला कोई और नहीं, उनका डमरू डम डम बोले ।
अगम निगम के भेद खोले, ऐसा भक्तों का रखवाला कोई और नहीं ।।
भोले नाथ से निराला , गौरी नाथ से निराला
कोई और नहीं ।।
काया जब जब करवट बदले , पाप चमकते अगले पिछले ।
ऐसा डमरू बजाने वाला कोई और नहीं ।।
भोले नाथ से निराला , गौरी नाथ से निराला
कोई और नहीं ।।
तुमने जग का कष्ट मिटाया , मुझको स्वामी क्यों बिरसाया ।
अब तो मुझको बचाने वाला कोई और नहीं ।
भोले नाथ से निराला , गौरी नाथ से निराला
कोई और नहीं ।। Total Mala Count (माला गिनती) : 0