×
Home Jyotish Consultation Rate Us On Google Play Share Our App
Jai Bhole

Choosing August 5 Shri Ram Janmabhoomi Muhurta how much right

5 अगस्त श्री राम जन्मभूमि मुहूर्त का चयन करना कितना सही है|Choosing August 5 Shri Ram Janmabhoomi Muhurta how much right

Choosing August 5 Shri Ram Janmabhoomi Muhurta how much right
Total Mala Count (माला गिनती) : 0

5 अगस्त चुनना कितना सही श्री राम जन्मभूमि मुहूर्त :- अगस्त 2020 को अयोध्या में दोपहर 12:15 पर जब भूमि पूजन प्रधानमंत्री के हाथों किया जाएगा तो उस समय तुला लग्न राहु के नक्षत्र स्वाति में होगा। राहु उच्च राशि मिथुन में कुंडली के नवम भाव में होगा जिससे धर्म से संबंधित काम होने से मान सम्मान की बढ़ोतरी होगी। लग्न का स्वामी शुक्र भी राहु के साथ स्थित होगा जिससे यह पता लगता है कि यह मंदिर काफी भव्य बनेगा और देखने में बहुत सुंदर होगा। यहाँ होकर राहु शुक्र युति करके योगकारक बन गया है। राहु मंगल के नक्षत्र धनिष्ठा में हैं जो छठे भाव में बैठकर शत्रु हन्ता बना हुआ है। धार्मिक कार्यों के अधिपति देव गुरु बृहस्पति धार्मिक ग्रह केतु के साथ धनु राशि में कुंडली के तीसरे भाव में बैठकर नवम भाव को पूर्ण दृष्टि से देखेंगे,, जिससे धार्मिकता का प्रभाव भी काफी हद तक रहेगा। इस कुंडली में उस समय दशा भी राहु की महादशा में राहु की अंतर्दशा और शुक्र की प्रत्यंतर दशा होगी। दक्षिण भारतीय विचार के अनुसार उस समय राहु काल होगा। भूमि पूजन वाले दिन की शुरुआत में सुबह 9:30 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र होगा लेकिन उसके बाद राहु का शतभिषा नक्षत्र आ जाएगा।

इस प्रकार इस पूरे मंदिर निर्माण में राहु की भूमिका अत्यंत मजबूत होगी और पंचक में मंदिर का भूमि पूजन होगा। भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि को शोभन करण उपस्थित होगा तथा सुबह 10:15 बजे तक तैतिल करण के बाद गरज योग उपस्थित होगा। सूर्य देव कर्क राशि में और चंद्र देव कुंभ राशि में होंगे। वर्षा ऋतु होगी और सूर्य दक्षिणायन होंगे। इसी दिन दोपहर 12:07 से 1:45 तक राहुकाल उपस्थित रहेगा जो विशेष रूप से दक्षिण भारत में मान्य है लेकिन उत्तर भारत में भी अब इसको मानने वालों की संख्या बढ़ने लगी है। इस दिन भद्रा का वास पृथ्वी पर होगा जिसे अच्छा नहीं माना जाता लेकिन एक विचारणीय तथ्य यह भी है कि यह श्री राम का मंदिर कोई नया मंदिर नहीं है। यहां पर पहले से ही मंदिर था तो इस प्रकार यह मंदिर का जीर्णोद्धार ही माना जाएगा। गौरतलब है कि चातुर्मास के समय में शुभ कार्यों पर प्रतिबंध होता है लेकिन देव पूजा और देव पूजा से संबंधित कार्यों के लिए यह समय अच्छा होता है।

अगस्त 2020 को अगर अंक शास्त्र के नजरिये से देखा जाए तो 5 का अंक बुध का प्रतीक है और 5 अगस्त 2020 का कुल अंक 8 बैठता है, जो शनि देव का प्रतीक है। मंदिर के गुंबदों की संख्या भी 3 से बढ़ाकर 5 कर दी गई है। इस प्रकार बुद्धि और न्याय के साथ इस मंदिर का नाता होगा और शनिदेव की कृपा से यह लंबे समय तक चलने वाला हो सकता है। मंदिर की भूमि के पूजन के शुभ मुहूर्त का विरोध करने वालों का तर्क है कि दक्षिणायन और भाद्रपद माह घर और मंदिर के निर्माण की शुरुआत के लिए उत्तम नहीं होता और बुधवार के दिन अभिजीत मुहूर्त को मान्यता नहीं दी गई है। मुहूर्त के पक्षधरों का कहना है कि भले ही चातुर्मास में शुभ कार्य वर्जित हों लेकिन धार्मिक कार्य करना मना नहीं है और यह भगवान श्रीराम का कार्य है तो स्वतः ही शुभ होगा।

वस्तुतः ग्रह स्थिति के आधार पर देखा जाए तो कोई बहुत मजबूत संयोग नहीं बन रहा है। इसलिए भगवान श्री राम जी हम सभी की सहायता करें और हमें अपना आशीर्वाद प्रदान करें। अंत में यही कहना चाहूंगा कि होइहि सोइ जो राम रचि राखा। को करि तर्क बढ़ावै साखा॥ अर्थात जो कुछ राम ने रच रखा है, वही होगा। तर्क करके कौन शाखा (विस्तार) बढ़ावे। (मन में) जाकी रही भावना जैसी, प्रभु मूरत देखी तिन तैसी वास्तव में भगवान श्री राम हमारे आराध्य हैं और हम सभी के लिए खुशी की बात यह है कि प्रभु श्री राम का मंदिर बनने वाला है और शीघ्र ही देश और दुनिया में जाने जाने वाले इस मंदिर में हमें पूजा करने का अवसर मिलेगा और भगवान श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

Total Mala Count (माला गिनती) : 0
🗨️
Chatbot
Hello! How can I help you today?
📘 Must Read
Articles for you
कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ
👁️ 8,370

कौनसी दैवीय शक्ति है आपके साथ

·

आप निम्न उपायों से पता लगा सकते है कि आप पर कोनसी शक्ति की कृपा है,कौन सी ईश्वरीय शक्ति मदद कर रही है आपकी...

Dussehra 2024 | vijayadashami pujan vidhi
👁️ 8,678

vijayadashami pujan vidhi

·

विजयादशमी मुहूर्त, इस दौरान अपराजित पूजा करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस मुहूर्त में सभी कार्य...

गोवर्धन पूजा एवँ महत्व | Govardhan Puja
👁️ 8,965

govardhan puja

·

गोवर्धन पूजा एवँ महत्व: गोवेर्धन पर एक छोटा विचार गो+वर्धन = गोवर्धन हम अपने जीवन से, गौ को नहीं हटा सकते। हमारी ऐसी परंपराएं है जो ऐसा होने..

Nag Stotra ke 5 labh | काल सर्प दोष एवं पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
👁️ 9,526

nag stotra ke labh

·

पढ़िए नाग स्तोत्र पढ़ने के 5 लाभ मिलगा काल सर्पदोष और पितृदोष से छुटकारा,होने लगेगी धन की प्राप्ति

navagrah poojan vidhi
👁️ 8,327

navagrah poojan vidhi

·

नवग्रह पूजन विधि,नवग्रह को आप निम्न पौधे लगाकर भी अनुकूल कर सकते है, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सौरमंडल में 9 ग्रह स्थित होते है

Vaishno Devi Temple || माँ वैष्णो देवी || माँ वैष्णो देवी ने भैरवनाथ का वध क्यों किया था
👁️ 5,115

Vaishno Devi

·

वैष्णो देवी यात्रा के मुख्य पड़ाव व अन्य दर्शनीय स्थान,माँ वैष्णो देवी ने भैरवनाथ का वध क्यों किया था?,भारत के जम्मू कश्मीर राज्य कीराज्य की हसीन वादियों में उधमपुर....

Mahamrityunjaya Mantra in hindi | शिव पुराण(Shiv Puran)में वर्णित महामृत्युंजय मंत्र के लाभ
👁️ 8,625

Benefits of mahamrityunjay mantra

·

महामृत्युंजय मंत्र के लाभ,Read Maha Mrityunjaya Mantra meaning, महामृत्युंजय मंत्र की रचना

Why do Tilak apply only on head and its benefits
👁️ 7,125

Why do Tilak apply only on head and its benefits

·

मस्तक पर तिलक क्यों लगाया जाता है अनामिका उंगली से ही क्यो लगाते है तिलक शरीर की नाड़ियों का सम्बंध तिलक से कैसे...

Benefits of doing Ganesh Chalisa | गणेश चालीसा के फायदे
👁️ 5,566

Benefits of doing Ganesh Chalisa

·

श्री गणेश चालीसा के लाभ/ फायदे: श्री गणेश, हिन्दू धर्म में प्रथम पूजनीय कहे गए है विघ्नहर्ता की पूजा हर कार्य के आरंभ में किये जाने की परंपरा है ।जिससे सभी कार्य सफल एवँ सुखपूर्वक हो।

हनुमान चालीसा पढ़ने के फायदे | लाभ, चमत्कार और असर
👁️ 7,848

Benefits of Shree Hanuman Chalisa

·

जानिए हनुमान चालीसा पढ़ने से क्या होता है, 3, 7, 21 बार पाठ के चमत्कारी फायदे और मानसिक, शारीरिक, ग्रह दोषों पर असर।

सरकारी नोकरी के अचूक उपाय | नोकरी में प्रमोशन के उपाय
👁️ 6,008

astrological remedies for getting job

·

जानिए कैसे ज्योतिषीय उपाय और टोटके से सरकारी नौकरी पाने में सफलता मिल सकती है। हमारे विशेषज्ञों द्वारा सुझाए गए सरल और अचूक उपायों का अनुसरण कर कुंडली के ग्रहों की स्थिति मजबूत करें, सूर्य और शनि देव को प्रसन्न करें, और मनचाही सरकारी नोकरी में प्रमोशन पाएँ। सरकारी नौकरी के लिए विशेष मंत्र और टोटकों के साथ करें अपने करियर में उन्नति।

why to wear janeu and its benefits
👁️ 5,765

why to wear janeu and its benefits

·

जनेऊ में तीन धागे होते है, यह तीनों धागे आदमी के तीन ऋण का प्रतीक होते हैं भारतीय संस्कृति में जनेऊ का अतिमहत्वपूर्ण स्थान है जनेऊ को उपवीत, यज्ञसूत्र, व्रतबन्ध...

how to worship maa kushmanda on navratri day 4 puja vidhi and beej mantra
👁️ 8,571

how to worship maa kushmanda on navratri day 4 puja vidhi and beej mantra

·

माँ कूष्मांडा पूजन,बीज मंत्र,पाठ,कवच एवं भोग: माँ दुर्गा के चौथे स्वरूप का नाम कूष्माण्डा है अपनी मन्द हंसी से अण्ड अर्थात ब्रह्माण्ड को...

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे | Hanuman chalisa sidhi
👁️ 5,390

हनुमान चालीसा को सिद्ध कैसे करे

·

कैसे पाये हनुमान जी का आशीर्वाद, कैसे करें हनुमान चालीसा की सिद्धि,केसे करे श्री हनुमान जी को प्रसन्न, जीवन के कष्टों को दूर करे श्री हनुमान चालीसा के द्वारा

Know whether divine power is helping you or not
👁️ 7,348

Know whether divine power is helping you or not

·

दुनिया मे बहुत से लोग ऐसे है जिन्हें उनके जीवन ने दैवीय शक्ति की सहायता मिलती है। जानने के लिए पढ़िए क्या आपको भी मिलती है

purshottam maas or adhik maas - दान, धर्म, पूजन का महत्व
👁️ 5,872

purshottam maas or adhik maas

·

शास्त्रों के अनुसार हर तीसरे साल सर्वोत्तम यानी पुरुषोत्तम मास की उत्पत्ति होती है पुरुषोत्तम मास इस वर्ष 18 सितम्बर2020 से प्रारम्भ होकर 16अक्टूम्बर2020 को समाप्त होगा...

🌟 Join JaiBhole Community on WhatsApp

Get daily राशिफल, ज्योतिष टिप्स, मानसिक शांति मंत्र, और आध्यात्मिक अपडेट्स — सीधे आपके मोबाइल पर!

🟢 Join Now 📲 Stay connected with 1000+ spiritual seekers

🔎 Explore More

Want to read more powerful mantras and remedies?

📚 Visit Reading Section